रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया नशा मुक्ति का संदेश
नैनीताल, सितम्बर 24 -- भीमताल। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान भीमताल में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता एवं श्रमदान, पौधारोपण, प्रयोगशाला स्वच्छता, उपकरण एवं विद्युत सामग्री की मरम्मत व स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियां कराई गईं। विद्यार्थियों ने नौकुचियाताल क्षेत्र में रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। वहीं संस्थान में रक्तदान शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीआईसी नौकुचियाताल में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी प्रदर्शन के साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और ऊर्जा एवं जल ऑडिट विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में तनिष्क कांडपाल, अनुष्का आर्या, करन जलाल, देवाशीष मजूमदार, जुनैद अहमद, संजय सिंह बिष्ट ने सराहना प्राप्त की।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.