अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेडकर जयंती एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने की तैयारी किया है। इसमें दो सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें अम्बेडकर जयंती अभियान के तहत 17 अप्रैल को सम्मेलन का आयोजन पूरा ब्लाक में होगा। दोनो अभियान की तैयारी को लेकर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 13 अप्रैल को महानगर के 17 स्थानों पर स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं एवं परिसरों में स्वच्छता अभियान, माल्यार्पण और दीपदान कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के अवसर पर महानगर के सभी 419 बूथों पर पदाधिकारी संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे तथा पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगोष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.