रैयाम-सकरी चीनी मिल के लिए किसानों की सहकारी समिति बनेगी
पटना, जून 17 -- दरभंगा के रैयाम और मधुबनी के सकरी में चीनी मिल की स्थापना कार्य में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इन दोनों चीनी मिलों को गन्ना की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए गन्ना उत्पादक किसानों की सहकारी समिति बनेगी। सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि गन्ना उत्पादक किसानों की सहकारी समितियों का निबंधन जल्द पूरा करें। इसके पहले उन्होंने कहा कि रैयाम चीनी मिल की डीपीआर भी तैयार हो गई है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ ने सहकारिता विभाग को परियोजना रिपोर्ट सौंप दी है। डीपीआर के आधार विभाग राशि का आवंटन करेगा। समीक्षा बैठक में बताया गया है कि सकरी एवं रैयाम में सहकारी चीनी मिल की स्थापना के लिए क्षेत्र के निर्धारण के लिए गन्ना उद्योग विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। रैयाम चीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.