दरभंगा, मई 23 -- शेष नारायण झा,केवटी। वर्षों से बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल के पुन: संचालन की कवायद तेज कर दी गयी है। मिल चालू होने पर गन्ने की आवशयकता होने के मद्देनजर गन्ना विभाग की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर किसानों के साथ समीक्षात्मक बैठक की तथा इलाके में गन्ने की पैदावार की स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें गन्ने का बीज उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान टीम ने बनसारा, छाछा-पचाढ़ी तथा छतवन पंचायत के दर्जनों गन्ना किसानों के साथ बैठक कर उनका सूची तैयार की और उनका गन्ना हर हाल में खरीदे जाने के प्रति आश्वस्त किया।

किसानों में खुशी का माहौल मिल के दोबारा चालू होने की संभावना से किसानों में खुशी का माहौल है। गन्ना अधिकारियों की टीम ने किसानों को...