दरभंगा, मई 10 -- शेष नारायण झा,केवटी। रैयाम चीनी मिल परिसर स्थित आईबी में शनिवार को गन्ना विभाग के कमिश्नर अनिल झा तथा सहायक निदेशक अभिनव प्रियदर्शी ने चीनी मिल को चालू करने और गन्ना उत्पादन को लेकर स्थानीय किसानों के साथ बैठक की और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों ने गन्ना कर्मियों को गन्ना विकास के मुद्दे पर स्थानीय किसानों से संपर्क करने और इसका अधिक से अधिक उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों से संपर्क कर आवश्यक सलाह देने के आदेश दिये। उन्होंने इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर आवश्यक कार्रवाई की हिदायत गन्ना कर्मियों को दी। उन्होंने आगामी नवम्बर तक चीनी मिल लगाने के काम शुरू करने के संबंध में जानकारी लोगों को देते हुए इस संबंध में बड़ा आयोजन होने की बात कही। उन्होंने गन्ना उत्पादन के मद्देनजर किसानों की खेती की सुविधा...