रैयत संघर्ष मोर्चा ने रबोध कोल ब्लॉक आवंटन के विरोध में रैली और सभा किया
रामगढ़, जून 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जल जंगल जमीन बचाव संघर्ष मोर्चा और रैयत संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को रबोध जोगा चौक में जनसभा का आयोजन किया। रबोध कोल ब्लॉक ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रद्द करने की मांग को लेकर सभा किया। इसके पहले रैयत ग्रामीणों ने जोगा चौक से रैली निकाल कर रबोध, पेसराकंडी, तिलैया, दरावहा, रोयांग, बथान भुरकुंडा टांड, बेहरा कोचा, चिरवा, बेला, शर्मा टोला, तेतारिया टोला और बलसगरा से होते हुए वापस लौट कर सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने एक स्वर में कहा जान देंगे पर ज़मीन किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।सभा में डाड़ी ज़िप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, रबोध पंचायत के मुखिया उमेश करमाली, पंसस कीनिया देवी, रीमा कुमारी, धानेश्वर महतो, शिवकुमार बेसरा बसंत शर्मा, गुलचंद महतो, भुनेश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.