रैयत ने थाना प्रभारी पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते, राज्यपाल को पत्र लिखकर लगाया न्याय की गुहार
बोकारो, जून 11 -- बोकारो जिले में भारत माला परियोजना वन जैनामोड़- गोला- ओरमांझी फोरलेन सड़क में सरकारी जमीन कब्जाने का गंभीर मामला सामने आया है। जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़बालीडीह निवासी अबूबकर सिद्दीकी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो पर कार्रवाई की मांग की है। त्राहिमाम पत्र में आरोप है कि बाराडीह पंचायत के अनंतपुर गांव के पास एनएच - 230 के दोनों ओर करीब 5 एकड़ गैरमजरूआ सरकारी जमीन पर थाना प्रभारी ने अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश महतो, जयशंकर महतो एवं राजन महतो के नाम से जबरन घेराबंदी कर होटल निर्माण करवा दिया है। आरोप है कि थाना प्रभारी ने पुलिस बल लगाकर अवैध निर्माण जारी रखा और खुद तीन मंजिला होटल बनवा चुके हैं। वही 14 नवम्बर 2023 को जमीन पर बीएनएसएस 163 के तहत धारा 144 लगाई गई थी, फिर भी निर्माण नहीं रुका। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.