धनबाद, जनवरी 22 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर कोलियरी कार्यालय में बुधवार को श्रीइंफ्रा आउटसोर्सिंग द्वारा ओबी आर गिराने व ग्रामीण मार्ग को अवरुद्ध करने को लेकर रैयत ग्रामीणों व प्रबंधन के बीच वार्ता विफल हो गई। बाद में बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से बाघमारा अंचलाधिकारी व सरकारी अमीन से जमीन की मापी कराकर दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही गई। वार्ता में गोविंदपुर महाप्रबंधक विजय कुमार, क्षेत्रीय भूसंपदा पदाधिकारी संदीप झा, प्रबंधक नारायण हांसदा, सर्वेयर सोमनाथ घोष, अर्जुन सिंह आउटसोर्सिंग के जीएम वीरेंद्र राव, टीबी राव सहित ग्रामीण प्रतिनिधि गौरचंद बाउरी, दिनेश महतो, टिंकू प्रसाद, सुजीत ग्याली, लालबहादुर यादव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.