रैयतों व स्थानीय लोगों को नियोजन में प्राथमिकता: उमाकांत
बोकारो, जून 25 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की कैबिनेट द्वारा पर्वतपुर एवं सीतानाला कोल ब्लॉक के खनन पट्टे की लीज स्वीकृत किए जाने पर बुधवार को पर्वतपुर कोल ब्लॉक परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों, रैयतों, मजदूरों और पूर्व से कार्यरत कर्मियों ने विधायक उमाकांत रजक का भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि चंदनकियारी की जनता के विश्वास और क्षेत्र के विकास की सामूहिक आकांक्षाओं का सम्मान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जमीन देने वाले रैयतों और पूर्व से कार्यरत लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिलाने का प्रयास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाकिम सिंह और संचालन विश्वास महतो ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं गणमान्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.