चतरा, अप्रैल 10 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में गिद्धौर से पेक्सा-नयाखाप तक बन रही कालीकरण सड़क के निर्माण कार्य पर रैयतों ने रोक लगा दी है। यह मामला अम्बातर नामक स्थान का है, जहां लगभग 500 मीटर हिस्से में ग्रामीणों ने कार्य बंद करा दिया है। इससे इलाके में आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, भूमि से जुड़े कुछ विवादों को लेकर रैयतों ने आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रोक दिया है।निर्माण कार्य ठप होने से दैनिक आवाजाही करने वाले लोगों, खासकर विद्यार्थियों और मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।लोगों को वैकल्पिक रास्तों का ...