रैयतों ने बांस बल्ली लगाकर दो घंटा सड़क किया जाम
रामगढ़, जून 29 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 स्थित बिरहोर, मल्हार और मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य मार्ग पर स्थानीय रैयतों ने सोमवार को मुआवजा व गार्डवाल निर्माण की मांग को लेकर बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। साथ ही फैक्ट्री का कार्य भी प्रभावित हो गया। रैयत रेणु देवी, झूलन देवी, देवती देवी, मुन्नी देवी, बिगनी देवी आदि का कहना है कि वर्षों से उनकी निजी जमीन का उपयोग फैक्ट्री के मुख्य मार्ग के रूप में किया जा रहा है, लेकिन इसके बदले उन्हें आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। रैयतों ने सुबह करीब 9 बजे से लगभग 11 बजे तक जाम किया। जाम के कारण फैक्ट्री में कच्चे माल व तैयार उत्पाद के परिवहन पर असर पड़ा और कर्मचारियों को भी परेशानी झे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.