लोहरदगा, मई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।राजस्व, राजस्व मामलें में प्राप्त जन शिकायत, आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन, भू-अर्जन आदि विभागों की समीक्षा बैठक सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई।उपायुक्त ने लोहरदगा बाईपास पथ में भू-अर्जन के मामलों की समीक्षा की और भुगतान के लिए लंबित मामलों में रैयतवार सुनवाई कर भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश जिला भू-अर्जन अधिकारी को दिया। आधारभूत संरचना के आकलन का सर्वे पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। एनएच-75 के सेक्शन-एक पथ कुडू-उदयपुरा चार लेन पथ निर्माण परियोजना में कुडू, टिको व कुंदो मौजा के लंबित मामलों की सुनवाई कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश अंचल अधिकारी कुडू को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...