गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा। झामुमो नेता नितेश सिंह पीड़ितों के साथ एसडीओ रूद्र प्रताप से मिलकर रैयतों को उनकी जमीन पर दखल कब्जा दिलाने की मांग की है। उनके साथ पीड़ित विश्वनाथ प्रसाद, दिलीप राम, जितेंद्र सोनी, धनंजय सोनी और देवकुमारी देवी भी मौजूद थे। उक्त लोग अंचल क्षेत्र के रंका, गौरगाड़ा और ऊंचरी गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने उक्त भूखंड का क्रय किया है। उसके बाद भी उनकी जमीन पर प्रकाश चंद्र पाठक व धर्मेंद्र पाठक नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उसके अलावा डालमिया कंपनी का 75 डिसमिल जमीन पर भी अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.