हजारीबाग, मई 8 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद रैयतों एवं प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने बड़कागांव रोहाने कोल ब्लॉक क्षेत्र के प्रभावित परिवारों एवं रैयतों के मुआवजा, पुनर्स्थापन और पुनर्वास राशि को लेकर उपायुक्त हेमंत सती एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी और रैयत मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रैयतों की समस्याओं को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचीं अंबाआदिवासी परिवारों की समस्याएं अंबा प्रसाद ने कहा कि आदिवासी परिवार वर्षों से जंगल क्षेत्र में निवास कर रहे हैं, लेकिन रोहाने कोल ब्लॉक प्रबंधन द्वारा उन्हें जबरन हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि क्रय से संबंधित मामला वर्तमान में उच्च न्यायालय में लंबित है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.