रैयतों की समस्याओं का समाधान कंपनी प्राथमिकता के आधार पर करे: शिवलाल
हजारीबाग, अगस्त 27 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। चंद्रगुप्त कोल परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित रैयतों, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर बुधवार को चट्टी बारियातू में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलेश्वर साव ने की जबकि संचालन गुलदेव महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड कार्यकारिणी सदस्य शिवलाल महतो और विशिष्ट अतिथि गोविंद माली उपस्थित हुए। बैठक में ग्रामीणों ने रोजगार, विस्थापन नीति, मुआवजा, गैरमजरूआ जमीन के सत्यापन, प्रदूषण और ब्लास्टिंग से मकानों को हो रहे नुकसान समेत कई मुद्दे उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन गतिविधियों के कारण पर्यावरण प्रभावित हो रहा है और नदी का पानी प्रदूषित होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं, भारी ब्लास्टिंग से मकानों में दरारें पड़ने की भी चर्चा की गई। स्थानीय युवाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.