धनबाद, अप्रैल 17 -- मुकुंदा पंचायत के रैयतों की शिकायत के बाद गुरुवार को बलियापुर अंचलाधिकारी मुरारी नायक गोल्डन पहाड़ी ओबी डंपिंग स्थल पहुंचे। नक्शा के हिसाब से जमीन का निरीक्षण किया। मौके पर मुकुंदा पंचायत के ग्रामीणों का कहना था कि बीसीसीएल प्रबंधन रैयतों की जमीन पर जबरन ओबी डंपिंग कर रहा है। पूर्व मे एंटीएसटी के पीओ से वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होंने रैयतो की जमीन पर सड़क निर्माण नहीं करने का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। बलियापुर अंचलाधिकारी मुरारी नायक ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में राजन महतो, नरेश महतो ,परीक्षित महतो, मिहिर बाऊरी, त्रिलोचन महतो मौजूद थे। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं की अधिकारियों ने की जांच यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्र से अतिक्रमण हटाने की मां...