छपरा, अप्रैल 26 -- मुआवजा भुगतान में तेजी को लेकर डीएम की पहल तिथिवार विशेष शिविर का शेड्यूल जारी नुमेटिक 15 परियोजनाओं के लिए विशेष कैंप पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में चल रही विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया को तेज करने और रैयतों को मुआवजा भुगतान में हो रही देरी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक पहल की है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए तिथिवार विशेष शिविर आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार करायी है, ताकि रैयतों को अंचल और भू-अर्जन कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से मुक्ति मिल सके। यह निर्णय जनता दरबार में लगातार उठ रहे मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों को देखते हुए लिया गया है। सभी शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे, जिनमें संबंधित पदाधिक...