गुमला, सितम्बर 27 -- सिसई, प्रतिनिधि। नागफेनी रापूटोली गांव निवासी रामवृत साहु ने रैयती जमीन से मिट्टी उठाने और बकाया राशि मांगने पर दुर्व्यवहार व धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरकेडी कंपनी के पांच कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कंपनी के सीईओ रोहन दास, सीजीएम लक्ष्मण शेट्टी, डीपीएम सुरेश प्रसाद महंती, सुपरवाइजर दिलीप मुखर्जी और इमरान खान को आरोपी बनाया गया है। रामवृत के अनुसार पलमा-गुमला फोरलेन निर्माण के दौरान जनवरी 2023 से अप्रैल 2024 के बीच उनकी खेतीहर रैयती जमीन से करीब 15,09,337 वर्गफीट मिट्टी जेसीबी और अन्य वाहनों से उठाई गई। उनका दावा है कि मिट्टी की कीमत 2.70 रुपये प्रति वर्गफीट के हिसाब से करीब 40 लाख 75 हजार 209 रुपये बनती है।उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों ने भुगतान के साथ जमीन की मेढ़बंदी, समत...