रैयती जमीन पर पीसीसी बनाने का आरोप
गिरडीह, मई 18 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमसिया निवासी दीपक कुमार ने बिरनी सीओ को आवेदन देकर रैयती जमीन पर बन रहे पीसीसी कार्य को रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बरमसिया चौक से झांझ तक जाने वाले रास्ता को 15 वीं वित्त मद से पीसीसी निर्माण करवाया जा रहा है। परंतु स्थानीय संवेदक की मनमानी से मेरी रैयती जमीन जिसमें घर बना हुआ है उससे सटा कर घर के छज्जा के नीचे पीसीसी निर्माण करवाया जा रहा है। जब हमारे परिवार ने इसका विरोध किया तो संवेदक अपने साथ 50-60 लोगों का हुजूम लेकर आ धमका एवं मारपीट की धमकी देते हुए कहने लगा रास्ता यहीं से बनेगा। कहा कि यह जमीन हमने बाजी राम से खरीदी है एवं यह रैयती जमीन है। सर्वे रास्ता इससे हट कर है परंतु संवेदक जबर्दस्ती मेरी रैयती जमीन पर काम कर रहा है। उन्होंने सीओ को सरकारी अमीन से नापी कराकर सर्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.