गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं । उनकी समस्याओं के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के भंडार गांव की शीला देवी ने आवेदन देते हुए कहा कि उनकी रैयती भूमि पर दबंगों ने जबरदस्ती पीसीसी रोड निर्माण कर दिया है। उसने बताया कि उनके गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी रैयती भूमि पर निर्माणाधीन संरचना को ध्वस्त करते हुए रास्ते का निर्माण जबरदस्ती कर दिया गया है। विरोध करने पर जान- माल की क्षति के लिए धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित थाना में भी दी गई है, परंतु कार्रवाई नहीं हुई है। मेराल प्रखंड के मकुना निवासी आमना ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.