रैयती जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। हिनू खोखमा टोली और हुंडरू पोखर टोली में ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान बिना अधिग्रहित रैयतों की रैयती जमीन पर अतिक्रमण के प्रयास के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि सेना ग्रामीणों का रास्ता, आवागमन, पेयजल पाइपलाइन रोक रही है। इसलिए, ग्रामीणों ने राज्य सरकार और स्थानीय सांसद सह रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से शांतिपूर्ण समाधान की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता बहा कच्छप और सुधीर टोप्पो ने की। मौके पर पूर्व पार्षद अजीत उरांव, प्रकाश टोप्पो, सुरेश गोप, सुखनाथ लोहरा, अरुण गोप, संदीप तिर्की, महादेव तिर्की, आनंद टोप्पो सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.