मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन जिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को रैम्बो फुटबॉल क्लब ने यंग ब्वॉयज फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर दिया। पहले हॉफ में दोनों ओर से कई प्रयास हुए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हॉफ के 39वें मिनट में रैम्बो फुटबॉल क्लब के खालिद सैफी ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह बढ़त अंत तक कायम रही। एक अन्य मुकाबले में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकादमी के नहीं पहुंचने पर युग सृजन फुटबॉल टीम को वाकओवर मिला। आयोजन समिति के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब व पुलिस ब्वॉयज फुटबॉल क्लब और चक्कर स्पोर्टिंग क्लब व ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.