मधुबनी, अप्रैल 26 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर। प्रखंड के मुखियापट्टी में पुलिया के पास रैमा साहर सड़क पर पीपल का पेंड़ गिरने से दिन भर यातायात बाधित रही। रविवार की सुबह आयी तेज आंधी के दौरान यह समस्या आयी। पेंड़ गिरने से बिजली सेवा भी बंद हो गयी। समस्या हटाने की दिशा में न तो प्रशासन की पहल हुई, और न बिजली विभाग की। जनप्रतिनिधिगण भी समस्या हटाने की दिशा में उदासीन रहे। आखिरकार शाम को प्रशासनिक स्तर पर आवागमन बहाल नहीं कराये जाने पर शाम को स्थानीय युवकों की मेहनत ने रंग लायी। रौशन कुमार, संतोष झा, दीपक झा, संजय झा, कैलाश पासवान और प्रभाकर झा की टीम ने अथक प्रयास कर सड़क से पेंड़ हटाया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: आधी रात आई आंधी से कई स्थानों में उखड़े पेड़, फसलों को हुआ नुकसान तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। युवाओं द्वारा किये गये इस कार्य की लोग...