रैमा में दो महिलाओं की पिटाई, एक ही परिवार के छह नामजद
मधुबनी, जून 22 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना क्षेत्र के रैमा गांव में, दो महिलाओं की पिटाई करने मामले में एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। पीड़ित आवेदिका खुशबू कुमारी ने पुलिस को आवेदन लिख कर कहा है कि उसके पड़ोसियों ने उसे व उसकी सास उर्मिला देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज मधवापुर सीएचसी में हुआ। गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने का जिक्र भी आवेदिका ने एफआईआर में किया है। पूजन कुमार, उसके भाई सिहंता मंडल, पत्नी रूपा देवी, मां रेखा देवी, भाभी चांदनी देवी और इंद्रेशिया देवी के खिलाफ आवेदिका ने एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.