गोंडा, मई 9 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक बार फिर कुत्ता काटने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रयोग की जाने वाली सिरिंज का स्टाक खत्म हो गया है। अस्पताल में पिछले दो दिनों से सिरिंज नदारद है, जिसके चलते मरीजों को पहले बाहर से सिरिंज खरीदकर लाने के लिए कहा जा रहा है, तब जाकर उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 150 के करीब मरीज नए और पुराने मिलाकर कुत्ते के काटने के बाद एंटी रैबीज टीका लगवाने पहुंचते हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। कई मरीजों ने बताया कि पहले पर्चा बनवाओ, फिर बाहर मेडिकल स्टोर दौड़ो और सिरिंज खरीदकर लाओ, तब कहीं जाकर टीका लग पा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाहर मेडिकल स्टोरों पर एक एमएल की यह सिरिंज दस रुपये में बेची जा रही है। लोग...