आरा, फरवरी 5 -- कोईलवर, एक संवाददाता। रैपिड एक्शन फोर्स मुख्यालय में कार्डियक वेलनेस ड्राइव का आयोजन किया गया। मौके पर योग प्रशिक्षक सूरज कुमार ने पुरुष व महिला कार्मिकों को योग सिखाया। योग सत्र में प्रतिभागियों को हृदय को सुदृढ़ करने वाले योगासन, प्राणायाम और तनाव प्रबंधन से जुड़ी तकनीकों का अभ्यास कराया गया। आरसीडब्ल्यूए प्रमुख रितु झा ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवारक हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और स्वस्थ व संतुलित जीवन शैली के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। स्वास्थ्य अधिकारी वर्षा सैनी ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि सही खान-पान, नियमित दिनचर्या एवं जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव से हृदय रोगों की रोकथाम संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को स्वस्थ, अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.