आदित्यपुर, अप्रैल 26 -- चांडिल। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रैपोर्टियर सुचित्रा सिन्हा शनिवार को चांडिल के विस्थापित गांव तारकुआं और छोटालाखा पहुंची। विस्थापितों की जमीनी हकीकत का आकलन किया। इस दौरान बीडीओ तालेश्वर रविदास भी मौजूद थे। सिन्हा विस्थापित परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। विस्थापितों ने व्यथा बताते कहा कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक बुनियादी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाया। कई परिवार आज भी राशन कार्ड, पक्का आवास, रोजगार और सरकारी पुनर्वास योजनाओं से वंचित है। सुचित्रा ने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मुखिया सुबोधनी माहली, बुद्धेश्वर बेसरा, पंचायत सचिव धनंजय मंडल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...