गंगापार, अप्रैल 18 -- विकास खंड क्षेत्र उरुवा के हुल्का गांव स्थित उंचडीह मदरा मुकुन्दपुर मार्ग पर बनी नहर के पुलिया की रैपिड/रेलिंग वर्षों पूर्व टूटी हुई है। उक्त पुलिया की रैपिड/रेलिंग टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इस मामले में गांव के ओम प्रकाश दुबे,कुशलकांत मिश्र, अखिलेश शुक्ल, राजा पांडेय ने बताया कि रामनगर ओनौर माइनर नहर पर बनी पुलिया की रैपिड/रेलिंग कई वर्ष पूर्व से टूटी हुई है। बिना रैपिड/रेलिंग के पुलिया होने के कारण अब तक कई बाइक और कार सवार नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद नहर विभाग द्वारा रेलिंग/रैपिड का निर्माण अब तक नही कराया जा सका। ऊंचडीह मदरा मुकुंदपुर मार्ग पर हर वक्त आवागमन चालू रहता है,जिस पर आवागमन करने वाले लोगों के साथ कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध कर उक्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.