उन्नाव, फरवरी 5 -- पुरवा। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 से 28 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैपिड रिस्पॉन्स टीम का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसदौरान अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा अभियान के समुचित प्रबंधन, दवा वितरण की रणनीति, निगरानी व्यवस्था तथा किसी भी प्रतिकूल स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. तपन गुप्ता, डॉ. विनीत, डॉ. शिल्पी, जिला समन्वयक अमरेश, मलेरिया निरीक्षक सुचिता अग्निहोत्री, बीसीपीएम ईसहाक अली सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...