रैपिड रेल में 500 से अधिक खोए सामान लौटाए, बिछड़े परिजनों को मिलाया
मेरठ, सितम्बर 2 -- मेरठ। दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर हर दिन एक लाख से अधिक यात्री लैपटॉप, मोबाइल फोन, वॉलेट, जरूरी कागजात और अन्य निजी सामान के साथ सफर करते हैं। व्यस्तता भरी इस भागदौड़ में यात्रियों का सामान छूट जाना स्वाभाविक है, लेकिन एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) की व्यवस्था के कारण 500 से अधिक बहुमूल्य सामान सही मालिकों तक सुरक्षित वापस पहुंचा दिया गया। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार रैपिड रेल के यात्री कोई सामान खो जाने, छूट जाने पर नमो भारत स्टेशनों के कस्टमर केयर सेंटर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर कॉल कर सकते हैं। स्टाफ या सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्राप्त लावारिस सामान को गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन स्थित मुख्य 'लॉस्ट एंड फ़ाउंड सेंटर' में जमा किया जाता है। 'लॉस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.