रैपिड रेल में एमएसटी पास की मांग
मेरठ, सितम्बर 28 -- दैनिक यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन में मेरठ से सराय काले खां स्टेशन तक एमएसटी पास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र भेजा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि नमो भारत में 24 घंटे की सेवाएं प्रदान की जाए जो अभी तक रात 10 बजे तक ही है। मेरठ से पहली नमो भारत सुबह 6 बजे चलती है। किराया दोनों तरफ से 420 रुपये है जो बहुत ज्यादा है। दूसरी ओर, दैनिक यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से गुहार लगाई है। बताया कि ट्रेन संख्या 14030 सुबह 6:40 बजे मेरठ कैंट से श्रीगंगानगर के लिए जाती है और गाड़ी संख्या 54411 जो कि शाम को रेवाड़ी जंक्शन से मेरठ कैंट स्टेशन के लिए चलती है। इन ट्रेनों की दो से तीन घंटे की देरी परेशानियों का सबब बनी हुई है। मांग करने वालों में सौरभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.