सोनभद्र, जून 6 -- ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम में शुक्रवार की देर शाम वोर्टेक्स क्रिकेट कप 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय कुमार राय महाप्रबंधक सिविल सी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच रैपिड फायर और हंसवाहिनी क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रैपिड फायर की टीम ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए हंसवाहिनी क्लब को 44 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले दीपक तिवारी को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आनन्द कुमार सहायक कमांडेंट ओबरा, राकेश कुमार निरीक्षक, सीआईएसएफ अमरदीप सिंह, दलबीर समरा, रमेश सिंह यादव राष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...