रैपिड कप शतरंज में रोहन और समायरा चैंपियन
मुजफ्फरपुर, जुलाई 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर रविवार को जिला शतरंज संघ की ओर से सिकंदरपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित खेल भवन में रैपिड कप प्रतियोगिता हुई। अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रोहन कुमार ने ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम किया। समायरा बालिका वर्ग में विजेता बनी। ओपन वर्ग में अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी नैतिक मिश्रा उपविजेता और अभिनव कुमार द्वितीय उपविजेता रहे।प्रतियोगिता में ओपन, महिला एवं विभिन्न आयु वर्गों को मिलाकर 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-7 बालक वर्ग में प्रज्वल प्रखर, बालिका में आरोही सिंह, अंडर-9 बालक में अर्चित रंजन, बालिका में अनायरा सोनू, अंडर-11 बालक में रुद्रप्रीत सिंह, बालिका में वान्या श्रीवास्तव, अंडर-15 बालक में त्रिशांत कुमार तथा बालिका में वान्या कुमारी विजेता बने।पुरस्कार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.