रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अपर बाजार के बड़ालाल स्ट्रीट में रैपिडो बाइक चालक प्रताप कुमार को छुरा मारकर बाइक लूटने वाले दो आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पवन मिश्रा व केशव सिंह के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, लूटी गई बाइक और खून से सना छुरा बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पवन किशोरगंज व केशव इरगूटोली के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली, लालपुर, चुटिया, बरियातू, गोंदा व रातू थाना में छह-छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों ने 26 जून की रात में हटिया स्टेशन से अपर बाजार के लिए रैपिडो बाइक बुक की। यह भी पढ़ें- लूटकांड का हुआ उद्भेदन, दो अपराधी किए गए गिरफ्तार स्टेशन पर एक की जगह दो लोग मिले। बड़ालाल स्ट्रीट ले जाने जाने पर रैपिडो वाले ने किराया मांगा तो एक ने छुरा मार दिया। इसके बाद उसकी बाइक व...