हमीरपुर, अगस्त 10 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। हरियाणा के गुड़गांव शहर में रहकर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाने वाले की बाइक से गुड़गांव जाते समय मथुरा के छाता शहर के समीप हाईवे में गोवंश से बचने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। कस्बे के वार्ड नंबर दो भगत सिंह नगर इमिलिया थोक निवासी मुन्ना विश्वकर्मा का 24 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार विश्वकर्मा हरियाणा के गुड़गांव शहर में रहकर रैपिडो बाइक टैक्सी चलाता है। रविवार की सुबह मनोज बाइक से गुड़गांव जाने के लिए अपने दोस्त बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव निवासी अनिल कुटार के साथ निकला था। देर रात रात करीब 12:00 मथुरा जनपद के छाता शहर के समीप नेशनल हाईवे-44 में गोवंश से बचने...