लखनऊ, मार्च 25 -- काकोरी। पारा थानाक्षेत्र डूडा कॉलोनी आवास विकास में मंगलवार देर रात रैपिडो चालक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल सिंह ने बताया कि बीबी खेड़ा निवासी शिवम गौड़ (32) रैपिडो चालक था। उसकी शादी 3 फरवरी 2025 को आरती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। करीब चार महीने पहले पत्नी मायके चली गई थी। जिसके बाद से शिवम मानसिक तनाव में रहने लगा था। मां मीना ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब दस बजे शिवम ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने शिवम के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह पंखे से साड़ी के सहारे फंदा से लटक रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...