लखनऊ, मई 3 -- सर फाइल फोटो है नगराम,संवाददाता।नगराम इलाके में शनिवार को रैपिडो चालक का शव इंदिरा नहर के समेसी पुल के पास उतराता हुआ मिला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रैपिडो मालिक और चालक उसे प्रताड़ित करते थे।मूलरूप से गोंडा के राजाजीपुरम निवासी दुर्गाप्रसाद का छोटा बेटा विजय कुमार शुक्ला(35) रैपिडो चलाता था। वह परिवार के साथ उर्मिला गेस्ट हाउस पारा में किराए के मकान में पत्नी पूजा और दो बच्चों संग रहता था। मृतक की मां ने बताया कि विजय करीब दो साल से लखनऊ में रैपिडो चला रहा था। आरोप है कि रैपिडो मालिक और चालक विजय से 30-40 हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर वह लोग उसे प्रताड़ित करते थे। तीन-चार दिन पहले उन लोगों ने विजय की बाइक को रोक लिया और उसे अपने साथ ले गए। वहां पर उन लोगों ने विजय को बंधक बना लिया। तब से उसका कोई पता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.