रैपिंग के हुनर से राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गोला का मान
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- गोला गोकर्णनाथ। गोला के युवा प्रतिभावान रैपर ह्रदेश शुक्ला ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियाज टैलेंट फाइट शो में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ह्रदेश को बचपन से ही संगीत और रैपिंग का शौक रहा है। वह स्वयं रैप गीत लिखने के साथ ही उन्हें अपनी आवाज में प्रस्तुत करते हैं। अपनी मेहनत लगन और प्रतिभा के बल पर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। ह्रदेश के पिता अशोक शुक्ला गोला के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि ह्रदेश को बचपन से ही संगीत और रैपिंग के प्रति गहरा जुनून रहा है। उसने निरंतर मेहनत और लगन से अपनी प्रतिभा को निखारा है। उन्हें विश्वास है कि वह शो में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर गोला शहर का नाम पूरे देश में रोशन करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.