फरीदाबाद, जनवरी 3 -- पलवल, संवाददाता। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से संचालित रैन बसेरों का एसडीएम ज्योति ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बस अड्डा और जाट धर्मशाला स्थित रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंद लोगों को कंबल और भोजन वितरित किया। निरीक्षण के समय जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल की लेखाकार अंजली भयाना और उनकी टीम भी मौजूद रही। एसडीएम ने पलवल बस अड्डा और रसूलपुर चौक के पास स्थित जाट धर्मशाला के रैन बसेरों में ठहरे बेसहारा लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं। एसडीएम ज्योति ने पुरुषों और महिलाओं के लिए की गई अलग-अलग ठहरने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। एसडीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.