मऊ, जनवरी 1 -- मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार की देर शाम जनपद मुख्यालय स्थित समस्त रैन बसेरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर उन्होंने बेड, कंबल, रजाई आदि की व्यवस्था के साथ रैन बसेरों में रह रहे लोगों से मिलने वाले सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख स्थलों पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच जिलाधिकारी ने कंबल वितरण भी किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अत्यधिक शीतलहर के दृष्टिगत जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण तथा अनवरत अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.