दरभंगा, जनवरी 7 -- लहेरियासराय। शहर में आश्रयविहीन लोगों के लिए नगर निगम की ओर से चार रैन बसेरों का संचालन किया जा रहा है। यहां ठंड में नि:शुल्क आश्रय, कंबल, बिछावन, अलाव आदि की व्यवस्था है। हालांकि समुचित प्रचार-प्रसार के अभाव में इन रैन बसेरों तक अधिकतर लोग नहीं पहुंच पाते। दरभंगा जंक्शन परिसर में मंगलवार की रात शेड के नीचे सो रहे बहेड़ी के मो. सादिक ने कहा कि दरभंगा शहर में बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरे में मुफ्त व्यवस्था है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि आपसे जानकारी मिलने के बाद मैं लालबाग रैन बसेरा जा रहा हूं। उन्हीं के साथ रहे मो. कलाम ने कहा कि रैन बसेरे में नि:शुल्क व्यवस्थाओं की जानकारी उन्हें भी नहीं है। जानकारी होती तो वे जंक्शन परिसर में शेड के नीचे नहीं सोते। इसके अलावा शहर में कई अन्य जगहों पर भी खुली हवा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.