रैन बसेरे का निरीक्षण किया
चम्पावत, जून 20 -- सतीश जोशी, चम्पावत। पालिका के अधिकारियों ने रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ईओ भरत त्रिपाठी और सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान ने रैन बसेरे में उपलब्ध व्यवस्थाओं, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बताया कि पालिका जरूरतमंदों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.