मुंगेर, दिसम्बर 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरा में रात गुजारने वाले लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा सोमवार की रात मुंगेर विधानसभा के भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने अपने समर्थकों के साथ लिया। मौके पर रैन बसेरा की देखरेख करने वाले नगर निगम के कर्मी रंजीत कुमार भी मौजूद थे। विधायक ने बस स्टैंड और मछली तालाब के समीप संचालित रैन बसेरा में रहने वाले लोगों से बातचीत कर उपलब्ध हो रहे सुविधाओं की जानकारी ली। बाहर से आकर रैन बसेरा में रात गुजार रहे लोगों ने वहां की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। बाद में विधायक ने नियंत्री पदाधिकारी रंजीत कुमार को रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया। खासकर शौचालय की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा बस स्टैंड रैन बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.