संतकबीरनगर, दिसम्बर 19 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के शहर के बंजरिया मोहल्ले में रैन बसेरा खोल दिया गया है। बेड लगा दिया गया है, लेकिन यात्रियों का आवागमन कम होने की वजह से यहां पर रात्रि विश्राम के लिए कोई नहीं आ रहा है। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई हैं। फिर भी रात विश्राम के लिए यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर शहर में अभी तक अलाव नहीं जला है। इसकी वजह से रेलवे और बस से यात्रा करने वाले सभी ठिठुर रहे हैं। ट्रेनें देर से आ रही हैं और जो यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। उन्हें ठंड को दूर भगाने के लिए अलाव नहीं जल रहा है। अलाव नहीं जलने की वजह से रेलवे स्टेशन पर लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। साइकिल स्टैंड के पास लोग कागज व पालीथीन जला कर ठंडक को दूर भगाने का प्रयास करते रहे। शहर के मोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.