गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। शहर में स्पोर्ट्स कालेज रोड और राप्तीनगर में करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाले दो रैन बसेरों के लिए पहली किस्त के रूप में शासन ने 3.5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। रैन बसेरा के बनने से न केवल बेघर लोगों को आश्रय मिलेगा, बल्कि शहर की सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा कहना है कि सर्दियों से पहले इसका निर्माण पूरा करने का प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...