रैनेसा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस
बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- नगर के डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित तरीके से विद्यालय के प्रशासक मंडल का स्वागत किया। मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अशोक माथुर एवं उप-प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान विद्यालय बैंड ने वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से समां बांध दिया। कक्षा 11 के छात्र मोक्ष ने शिक्षक दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- छात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका अन्य कक्षाओं के छात्रों ने भी शिक्षकों के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.