बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- नगर के रैनेसा स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में उकृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि कक्षा छह से लेकर 11वीं तक के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। कक्षा छह में मोहित सिंह ने प्रथम, वाणी नैन ने द्वितीय और प्रणव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा सात में काव्या राजोरा, गगन शर्मा और प्रांशुल बंसल क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षा से लेकर 11 तक सभी कक्षाओं के मेधावियों को पुरस्कार दिया गया है...