बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- नगर के रैनेसा स्कूल की छात्रा आराध्या तेवतिया का चयन उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबॉल लीग सीजन प्रथम के लिए हुआ है। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आराध्या रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में यह लीग 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक अनूपशहर के परदादा-परदादी स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। शिक्षिका शालू को ट्रिपल टैक शक्ति टीम का सहायक कोच तथा ऋषभ बत्रा को लीग मैचों के संचालन हेतु आधिकारिक रूप में नियुक्त किया है। मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक व उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सभी को बधाई दी है। यह भी ...