रैना से मिलने साइकिल से निकले संतू का ओरमांझी में स्वागत
रांची, अगस्त 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओडिशा के मयूरभंज जिले के चढ़ेइ गांव निवासी संतू दास अपने पसंदीदा क्रिकेटर सुरेश रैना से मिलने के जुनून में साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले हैं। रविवार को ओरमांझी पहुंचने पर उपमुखिया संतोष गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया और आर्थिक मदद भी दी। संतू दास ने बताया कि वह सुरेश रैना के बड़े प्रशंसक हैं और उनसे मिलने के लिए साइकिल से देश भ्रमण कर रहे हैं। संतू दास ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि सुरेश रैना से मुलाकात हो पाएगी या नहीं, लेकिन उनका हौसला कम नहीं होगा। जब तक रैना से मुलाकात नहीं होगी, तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने बताया कि भारत भ्रमण के दौरान वह विभिन्न स्थानों से गुजरेंगे और अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने का हर संभव प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.