रैना सुपर किंग्स और समर कूल टाइगर्स के बीच पहला मुकाबला होगा
गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा मैदान में पांच जून से गाजियाबाद प्रीमियर लीग (जीपीएल) की शुरुआत होगी। लीग का पहला मैच रैना सुपर किंग्स और समर कूल टाइगर्स के बीच खेला जाएगा। मैच शाम छह बजे शुरू होगा। लीग के पहले दिन केवल एक मैच खेला जाएगा। छह जून को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच क्रिक गिरी पैंथर्स और साई किंग्स के बीच होगा। दूसरा मैच मिग्सन टाइगर्स और गुडलक ग्लैडिएटर्स के बीच होगा। गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस लीग में आठ टीमें शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 21 जून को लीग का फाइनल मैच खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.